राहुल बधाई के पात्र : नीतीश
चुनाव प्रचार कर पटना लौटने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा, "बिहार सरकार के कामों की तारीफ करने के कारण राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। परंतु उन्होंने जो कहा कि उसका कतई यह मतलब नहीं कि उनके साथ मेरा कोई राजनीतिक संपर्क, राजनीतिक संबंध या राजनीतिक वार्ता हुई है। ऐसा सोचने वाले केवल अपने समय की बर्बादी कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं और मेरी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हैं और बिहार में राजग की ही सरकार चल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications