बिजली तार से बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार मंगलवार की दोपहर यात्रियों से भरी एक बस पुपरी से मुजफ्फरपुर जा रही थी। शरीफपुर गांव के नजदीक बिजली के ख्ांभे पर झूल रहा तार बस के संपर्क में आ गया। इससे बस में आग लग गई। घटना स्थल पर ही कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) छत्रनिल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा प्रारंभ कर दिया। एसपी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications