मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोयल ने इस बाबत मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने सुअरों में फैलने वाली बीमारी और उनकी असामान्य मौत पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
गोयल ने कहा है कि ऐसी स्थिति में सुअरों के नेजल स्वैब और सीरम के नमूने जांच हेतु भोपाल की उच्च सुरक्षा वाली पशु रोग प्रयोगशाला को उपलब्ध कराए जाएं।
गोयल ने कहा है कि अभी तक देश में इस बीमारी के प्रमाण सामने नहीं आए है। फिर भी उन्होंने जिला कलेक्टरों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्वाइन फ्लू के मामले में सतर्क रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications