हैदराबाद में प्रदूषित पानी पीने से 5 की मौत
सिकंदराबाद के भोलकपुर इलाके में उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब मंगलवार की सुबह एक-एक कर पांच लोगों की मौत के बाद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जिन चार अस्पतालों में बीमार लोगों को भर्ती कराया गया था, उनके सामने जुटी उग्र भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर में पेय जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (एचएमडब्ल्यूएस एंड एसबी) के अधिकारियों ने कहा है कि यह एक कथित प्रदूषण का मामला है।
एक अधिकारी ने कहा, "हम मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" अधिकारी के अनुसार अस्पताल में किसी के मरने की सूचना नहीं है लेकिन नागरिकों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पांच व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications