आडवाणी को जल संरक्षण परियोजना भेंट करना चाहते हैं मोदी
आडवाणी गांधीनगर से सातवीं बार लोकसभा में जाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री को उनकी जीत का पूरा भरोसा है। उनके प्रति अपना समर्थन जताने के लिए मोदी इस योजना की घोषणा करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "जल आपूर्ति परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2009 के अंत तक वर्षा जल संरक्षण के तरीकों को प्रभावी तरीके से अमल में लाया जाएगा। इसके जरिए राजधानी में 24 घंटे अबाध जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।"
अधिकारी ने कहा कि गांधीनगर में नगरपालिका के दायरे में आने वाले सभी आवासीय व सरकारी इमारतों के लिए वर्षा जल संरक्षण अनिवार्य बनाया जाएगा। इसके लिए लोकसभा चुनाव के बाद भवन कानून में परिवर्तन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications