स्वात में कार्रवाई की संभावना, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश (लीड-2)
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार स्वात के लिए जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ) ने सोमवार को स्वात घाटी के कांबर, रहिमाबाद, अमनकोट और माकन बाग शहरों के निवासियों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा।
डीसीओ ने कहा कि जिले में दोपहर 1.30 बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। ऐसा संकेत है कि तालिबान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई शाम को ही शुरू होगी।
क्षेत्र में गत 26 अप्रैल से कफ्यू लागू है जब तालिबान के खिलाफ निचले दीर जिले में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की थी। इसके दो दिन बाद सेना ने बुनेर जिले में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। बुनेर इस्लामाबाद से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर है।
उधर, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके में स्थित पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक जांच चौकी पर हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को उड़ा दिया।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान द्वारा शांति समझौता तोड़े जाने के बाद सेना ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधिकारी फैजल मौला ने फोन से डीपीए को बताया कि आत्मघाती विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश राहगीर हैं। अधिकारी के अनुसार एक स्कूल बस में सफर कर रहे छह बच्चे भी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications