महिंद्रा ने 'फ्लाइट' से रखा दोपहिया वाहन उद्योग में कदम
125 सीसी की फ्लाइट में आसान यात्रा के लिए बेहतर सस्पेंशन के साथ ही 'फोर इन वन एंटी थेफ्ट की' (चोरी को रोकने वाली चाभी) भी है। महिंद्रा ने दोपहिया वाहन उद्योग में प्रवेश करने की अपनी रणनीति के तहत वर्ष 2008 के अंत में काइनेटिक मोटर कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी थी।
महिंद्रा के दोपहिया वाहन उद्योग के अध्यक्ष प्रदीप माथुर ने कहा कि फ्लाइट को पेश किया जाना दोपहिया वाहन उद्योग में कंपनी की शुरुआत है।
फ्लाइट कंपनी के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों के 238 डीलरों के पास उपलब्ध होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications