काले धन को वापस लाने के लिए मिल कर काम करना होगा : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के उस बयान से सहमत हूं, जिसमें उन्होंने स्विस बैंकों में काला धन जमा होने की बात कही है। यह काला धन वहां पिछले 60 सालों से जमा है। उस पैसे को वापस लाने के लिए हम एक साथ मिल कर काम क्यों नहीं करते? ऐसे सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं कि वहां कितना धन है। हम समस्या से सहमत हैं।"
ज्ञात हो कि आडवाणी ने काले धन के मुद्दे को एक बड़े चुनावी मुद्दे के रूप में उछाला है और स्विस सहित अन्य 70 बैंकों में जमा काले धन को वापस लाए जाने की एक 100 दिनी कार्ययोजना प्रस्तुत की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications