उत्तर प्रदेश में थमा चुनाव प्रचार

इस चरण में राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कल्याण सिंह सहित 314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

चुनाव प्रचार थमने से पहले मुलायम ने अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी, कल्याण ने एटा, मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद व कन्नौज और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने बागपत और उनके बेटे जयंत चौधरी ने मथुरा में जमकर चुनाव प्रचार किया। राज बब्बर ने पूरे परिवार के साथ फतेहपुर सिकरी में प्रचार किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पांच चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 16, दूसरे चरण में 17 और तीसरे चरण में 15 संसदीय सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। प्रदेश की 80 संसदीय सीटों में से अब तक 48 पर मतदान संपन्न हो चुका होगा। चौथे और पांचवें चरण में क्रमश: 18 और 14 सीटों पर मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+