बिहार में थमा चुनाव प्रचार
राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से अब बाकी बची तीन सीटों-पटना साहिब, पाटलिपुत्र एवं नालंदा पर वोट डाले जाएंगे। इसमें करीब 48़ 80 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए 5,268 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में राज्य की 37 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है।
लालू यादव पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जहां उनका मुकाबला जनता दल (युनाइटेड) से पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव तथा कांग्रेस के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव से है। लालू सारण से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहां मतदान संपन्न हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications