ओबामा की योजना से भारत पर नहीं पड़ेगा असर : नैस्कॉम
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नैस्कॉम) के अध्यक्ष सोम मित्तल ने आईएएनएस से कहा, "यह अमेरिकी सरकार और कंपनियों का आपसी मामला है न कि इसका लक्ष्य आउटसोर्सिग को रोकना है। भारत से इसका कोई लेना देना नहीं है।"
मित्तल ने कहा, "अगर आप अमेरिका या कहीं और काम कर रही भारतीय कंपनियों पर नजर डालें तो वे वहां काम करती हैं और वहीं कर चुकाती हैं। इसलिए अमेरिकी सरकार का यह कदम भी आउटसोर्सिग को रोकने का नहीं बल्कि कर संग्रह करने का जरिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications