परिवारवाद की राजनीति अलोकतांत्रिक : राहुल
मंगलवार को दिल्ली के अशोक होटल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक विदेशी पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल ने यह बात कही। दरअसल, उस पत्रकार ने राहुल से यह जानना चाहा था कि पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते उन्हें जो महत्वपूर्ण पद हासिल हुआ है, क्या यह अलोकतांत्रिक नहीं है?
राहुल ने कहा, "यह अलोकतांत्रिक है और यह एक सच्चाई भी है। मेरे पिता, मेरी दादी और मेरे परनाना भी देश के प्रभावशाली पदों पर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "इसका मुझे कुछ लाभ भी मिलता है। जैसा कि मैंने पंजाब में युवा कांग्रेस के चुनाव में किया।" उल्लेखनीय है कि राहुल ने लोकतांत्रिक तरीके से पंजाब पहली बार युवा कांग्रेस का चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
राहुल ने कहा, "मैं परिवारवाद की राजनीति की पैदाइश हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस व्यवस्था में परिवर्तन नहीं ला सकता। यह एक सम्मान है। इस व्यवस्था को बदलना मेरा कर्तव्य है और मैं इसके लिए प्रयास भी करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications