लोगों की सेवा की चाह ने मुझे प्रेरित किया : किरण कौशल
केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परीक्षा परिणाम आने के एक दिन बाद कौशल ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया, "ईश्वर के अशीर्वाद व मजबूत पारिवारिक सहयोग के अलावा आम आदमी व समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा की चाह ने मुझे इस लक्ष्य के लिए प्रेरित किया।"
कौशल ने कहा, "यूपीएससी का परीक्षा परिणाम मेरे और मेरे पति दोनों के लिए खुशियां लेकर आया है, क्योंकि उन्हें भी इस परीक्षा में चुना गया है। हम दोनों ने एक साथ तैयारी की थी।"
कौशल, फिलहाल बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में उपजिलाधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। उन्हें जनवरी 2008 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
यही पर दूरसंचार विभाग में तैनात उनके पति श्रवण बंसल को 707वां स्थान प्राप्त हुआ है।
कौशल छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं, जिन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है।
कौशल ने कहा है, "अब मेरे पास समाज, आम आदमी और समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा करने का एक बड़ा अवसर होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications