वामपंथियों ने कहा, कांग्रेस को समर्थन नहीं

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए.बी.बर्धन और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी व वृंदा करात ने एक जैसे बयानों में कहा है कि लोकसभा चुनाव बाद वे कांग्रेस को समर्थन नहीं देंगे।

बर्धन ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैं नहीं समझता कि वामपंथी इस बार कांग्रेस को समर्थन देंगे। कांग्रेस चुनाव परिणाम को लेकर डरी हुई है।"

यहीं पर सीताराम येचुरी ने कहा, "हमारी कोशिश एक गैर कांग्रेस व गैर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार के गठन के लिए है।"

इसके पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था कि चुनाव बाद गठबंधन का रास्ता खुला हुआ है और उन्हें पूरा भरोसा है कि वामपंथी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का समर्थन करेंगे।

राहुल ने यह भी कहा कि यदि वामपंथी 170 से 180 सीटें जीत लेते हैं तो कांग्रेस भी उन्हें सरकार बनाने के लिए समर्थन दे सकती है।

दूसरी तरफ माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने भी कहा है कि वामपंथी केंद्र में कांग्रेस और भाजपा के बदले एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के प्रति दृढ़संकल्पित हैं।

करात ने कहा है कि राहुल का बयान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय का संकेत करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+