एयरोब्रिज से टकराने के बाद एयर इंडिया का विमान क्षतिग्रस्त
मैंगलोर के लिए उड़ान भरने जा रहे इस आईसी-179 उड़ान में 172 यात्री सवार थे तभी एक हवाई अड्डे पर एक एयरोब्रिज से टकरा जाने के कारण उसका दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। विमान की उड़ान रद्द कर यात्रियों को एक अन्य विमान से निर्धारित स्थान पर भेजा गया ।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसे सुरक्षा खामी का मामला करार देते हुए कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में यात्रियों अथवा चालक दल के सदस्यों में से कोई घायल नहीं हुआ है।
दुर्घटना उस समय हुई जब यात्रियों और चालक दल के अन्य सदस्यों के विमान में सवार हो जाने के बाद दो कर्मचारी एयरोब्रिज को हटाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्होंने उसे पीछे खींचने के बजाय आगे धकेल दिया जिससे विमान का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications