चौथे चरण के लिए थमा प्रचार अभियान

लोकसभा चुनाव के इस चरण में राजस्थान की सभी 25, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी 7, हरियाणा की सभी 10, पश्चिम बंगाल की 17, उत्तर प्रदेश की 18, पंजाब की 4, बिहार की 3 और जम्मू एवं कश्मीर की एक संसदीय सीट के लिए आगामी गुरुवार को मतदान होगा। इस दौरान कुल 9,46,45,317 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

चौथे चरण के लिए 1,29,103 मतदान केंद्र बनाए गए जिनमें 6.5 लाख मतदानकर्मी तैनात होंगे। राजस्थान की जैसलमेर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले मरुस्थलों में 2324 मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने छह 'मोबाइल मतदान केंद्रों' की व्यवस्था की है। ये 'मोबाइल मतदान केंद्र' एक तय समय पर निर्दिष्ट स्थानों पर मतदाताओं के घरों के आसपास पहुंचेंगे ताकि उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने में दिक्कत न पेश आए।

इस दौर में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और जम्मू एवं कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला सहित 1315 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+