स्वाइन फ्लू : भारत में कोई मामला नहीं

राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में निगरानी में रखे गए तीन मरीजों के नमूने नकारात्मक निकले हैं। कोच्चि में संदिग्ध रूप से फ्लू से ग्रस्त दो अन्य लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं जिसके नतीजे बुधवार तक आने की उम्मीद है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में निगरानी में रखे गए तीन लोगों में से दो अमेरिका से जबकि एक कनाडा से आया था। इन सभी को मंगलवार को जांच नतीजे नकारात्मक आने के बाद जाने दिया गया।

कोच्चि में जिन दो लोगों के जांच नमूने लिए गए हैं वे ब्रिटेन और अमेरिका की यात्रा से दुबई होकर भारत पहुंचे थे।

देश में स्वाइन फ्लू से मुकाबले के लिए हवाई अड्डों और बंदरगाहों के अलावा सड़क मार्गो पर भी चौकसी बरती जा रही है। देश के 21 हवाई अड्डों पर स्वाइन फ्लू के संदिग्धों का पता लगाने के लिए चौकसी बरती जा रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू की बीमारी 21 देशों में फैल चुकी है और आधिकारिक रूप से अब तक इसके 1,160 मामले सामने आए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+