उतार, चढ़ाव के बीच बाजार मिलेजुले रुख पर बंद (राउंडअप)

सोमवार को नए साल के सबसे ऊपरी स्तर तक पहुंचे बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ही गिरावट में चले गए और फिर पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: मिश्रित रुझान के साथ बंद हुए।

मंगलवार को रियल्टी, धातु, बैंकिंग आदि सेक्टरों के शेयरों में अच्छी लिवाली हुई और इनके सूचकांक बढ़त पर बंद हुए जबकि दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल एवं गैस व आटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के चलते गिरावट आई। रियल्टी सेक्टर के सूचकांक में सर्वाधिक 8.63 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 24.99 अंकों की तेजी के साथ 12,159.74 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 12,131.08 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 11,985.88 के निचले और 12,197.88 के ऊपरी स्तर के बीच कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक भी बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 67.58 अंक की तेजी के साथ 3,718.87 पर और स्मालकैप सूचकांक 80.88 अंकों की तेजी के साथ 4,162.58 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 10.50 अंकों की तेजी के साथ 3,664.50 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 7.90 अंकों की बढ़त के साथ 3,661.90 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 3,618.75 का ऊपरी और 3,682.20 का निचला स्तर छुआ।

बीएसई में सूचीबद्ध 1,622 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि 919 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+