स्वाइन फ्लू: दुनिया भर में 1160 मामलों की पुष्टि
स्टॉकहोम, 5 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के नाम से चर्चित इंफ्लूएंजा ए (एच1एन1) के मामलों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1160 हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रोग बचाव एवं नियंत्रण संबंधी यूरोपीयन केंद्र (ईसीडीसी)की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए हैं।
ईसीडीसी के एक विभाग के प्रमुख डेनिस कोलंबियर के अनुसार ज्यादातर मामले अभी तक मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में हैं।
उन्होंने कहा कि मेक्सिको में 727 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और इससे 26 मौते हुई हैं। अमेरिका में इसके 280 मामले और एक मौत हुई है जबकि कनाडा में इसके 140 मामलों की पुष्टि हुई है।
सोमवार की तुलना में मेक्सिको में 137, अमेरिका में 53 और कनाडा में 39 मामले अतिरिक्त मामले सामने आए हैं।
ईसीडीसी के अनुसार यूरोप में 107 मामले हैं जिनमें से 57 स्पेन और 27 ब्रिटेन में हैं। जबकि जर्मनी में नौ मामले सामने आए हैं।
ईसीडीसी के अनुसार यूरोप के कुल 12 देशों में इसके मामलों की पुष्टि हुई है लेकिन इनमें इजाफा होने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications