संयुक्त राष्ट्र ने नेपाली दलों से शांति समझौते का सम्मान करने को कहा
मून ने कहा कि नेपाल में माओवादी प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' के इस्तीफे से उनको दुख हुआ, परंतु शांति प्रक्रिया और संविधान निर्माण में भागीदारी जारी रखने के पूर्व गुरिल्लाओं के आश्वासन से उनका उत्साह बढ़ा है।
राजनीतिक सहमति के अपने आवाह्न् को दोहराते हुए मून ने वर्ष 2006 के शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले सभी पक्षों से इस पर बने रहने को कहा है।
उन्होंने पार्टियों से हथियार समझौते पर भी बने रहने को कहा, जिसमें सेना और माओवादी पार्टी के हथियार बंद संगठन पर निश्चित प्रतिबंध लगाए गए हैं।
सेना में भर्ती कार्यक्रम को लेकर माओवादी पार्टी के साथ हुए विवाद पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि नई भर्ती शांति समझौते का उल्लंघन है।
मून का यह बयान नेपाल की स्थिति के बारे में सौंपी गई रिपोर्ट पर सुरक्षा परिषद की होने वाली बैठक से कुछ समय पहले आया है।
रिपोर्ट में प्रचंड के इस्तीफे का उल्लेख नहीं है। परंतु नेपाल में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख केरीन लैंडग्रेन सुरक्षा परिषद को नेपाल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications