जार्जिया में बगावत की साजिश का भंडाफोड़
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जार्जिया के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता शोता उतियाश्विली ने बताया, "बगावत की साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है।"
रूसी संवाद एजेंसी इंटरफैक्स ने उतियाश्विली के हवाले से खबर दी है कि गिरफ्तार अधिकारियों के खिलाफ बगावत की साजिश रचने का आरोप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, "गृहमंत्रायल में एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश हुआ है जिसमें रक्षा मंत्रालय की कुछ इकाइयां शामिल थीं।"
उन्होंने कहा, "साजिश रचने वालों में रक्षा विभाग के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि साजिश रूसियों के साथ मिलकर रची गई थी और इसका मकसद जार्जिया में छह मई को होने वाले नाटो के प्रशिक्षण में बाधा पहुंचाना था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications