वाहनों के कलपुर्जो के आयात पर शुल्क की योजना
भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव सुरजीत मित्रा ने कहा, "उद्योग जगत ने सरकार से संपर्क कर वाहनों के सस्ते कलपुर्जो के आयात पर चिंता जताई है क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदेह है।"
उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों की समीक्षा कर रही है और वह या तो सेफगार्ड ड्यूटी या फिर लंबी अवधि के लिए एंटी डंपिंग उपाय अपनाने पर विचार करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जब भी ऐसे कदम उठाएगी वह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मानकों का पूरा ध्यान रखेगी। डब्ल्यूटीओ के नियमों के मुताबिक सरकार के पास इसका विकल्प रहता है कि वह सस्ते आयात को रोकने के लिए शुल्क लगाए या दूसरे नियम बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications