मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए बाजार (लीड-1)
सोमवार को जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुए शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ही गिरावट में चले गए और फिर पूरा दिन उतारचढ़ाव में कारोबार करते रहे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 24.99 अंकों की तेजी के साथ 12,159.74 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 12,131.08 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 10.50 अंकों की तेजी के साथ 3,664.50 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 7.90 अंकों की बढ़त के साथ 3,661.90 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में सूचीबद्ध 1,622 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि महज 919 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications