स्वात के निवासियों से इलाका खाली करने के लिए कहा गया
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार स्वात के लिए जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ) ने सोमवार को स्वात घाटी के कांबर, रहिमाबाद, अमनकोट और माकन बाग शहरों के निवासियों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा।
डीसीओ ने कहा कि जिले में दोपहर 1.30 बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। ऐसा संकेत है कि तालिबान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई शाम को ही शुरू होगी।
क्षेत्र में कफ्यू गत 26 अप्रैल से लागू है जब तालिबान के खिलाफ निचले दीर जिले में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की शुरुआत की थी। इसके दो दिन बाद सेना ने बुनेर जिले में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। बुनेर इस्लामाबाद से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान द्वारा शांति समझौता तोड़े जाने के बाद सेना ने कार्रवाई शुरू की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications