दिल्ली में मतदान के लिए मंगलवार को प्रचार समाप्त
इससे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मतदाताओं को रिझाने के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। यहां लोकसभा की सात सीटों के लिए 160 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदाता 11348 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
गर्मी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर पेयजल और तंबूओं का प्रबंध किया है।
दिल्ली में 293 मतदान केंद्रों की पहचान 'संवेदनशील' और 'अतिसंवेदनशील' के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस विशेष तौर पर संवेदनशील मतदान केंद्रों पर त्वरित प्रतिक्रिया दलों को तैनात करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications