एल एंड टी और यूरोपीय कंपनी के बीच समझौता
समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर एक नई कंपनी का सृजन करेंगी और यह संयुक्त उपक्रम महाराष्ट्र के पुणे में उच्च क्षमता वाले रक्षा उपकरणों का निर्माण करेगी।
दोनों कंपनियों के मुताबिक नई कंपनी युद्ध उपकरण, राडार, मोबाइल सिस्टम्स और सैन्य विमानन आदि से जुड़े उपकरण बनाएगी जो सेना के इस्तेमाल के लिए होंगे।
एल एंड टी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए.एम. नाइक के मुताबिक नए संयुक्त उपक्रम में बनने वाले उपकरण न केवल भारतीय बाजारों में बेचे जाएंगे बल्कि इनका कारोबार दुनिया भर में किया जाएगा।
ईएडीएस रक्षा एवं सुरक्षा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन जोल्लर ने कहा, "एल एंड टी के साथ सहयोग भारत में हमारे कारोबार के विस्तार के क्षेत्र में मील का पत्थर है। भारत का रक्षा एवं सुरक्षा कारोबार तेजी से विस्तृत हो रहा है और हम भी इसके साथ जुड़े रहना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications