नेपाल में राष्ट्रपति विरोधी प्रदर्शनों में करीब 50 लोग गिरफ्तार

पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र के सेना समर्थित शासन काल के विरोध और वर्ष 2006 में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नागरिक समाज के नेताओं को राष्ट्रपति के सरकारी आवास 'शीतल निवास' के बाहर धरना पर बैठने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया। वहां सभी रैलियों और प्रदर्शनों पर सोमवार से ही प्रतिबंध लगा हुआ है।

राष्ट्रपति के असंवैधानिक कदम के खिलाफ माओवादियों ने अपना संघर्ष संसद से सड़क तक जारी रखने के संकल्प के बाद राजधानी काठमांडू के कई अन्य इलाकों में प्रदर्शन हुए।

एक प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता देवेंद्र राज पांडे ने कहा, "हमें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का अधिकार है। राष्ट्रपति के असंवैधानिक निर्णय को वापस लेने तक हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।"

माओवादी अब मांग कर रहे हैं कि नई सरकार सेना प्रमुख को बर्खास्त करे और राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+