चंडीगढ़ रैबीज और रिंडर पेस्ट से मुक्त घोषित
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ए.वी.एस. कोहली ने कहा, "चंडीगढ़ में रिंडर पेस्ट का कोई मामला नहीं पाए जाने के बाद भारत सरकार ने इसे रैबीज व रिंडर पेस्ट से मुक्त घोषित किया है।"
रिंडर पेस्ट एक संक्रामक वायरस जनित रोग है जो घरेलू जानवरों जैसे भैंस आदि और कुछ वन्यजीवों में होता है। रैबीज भी एक संक्रामक बीमारी है जो प्राय: रैबीज वायरस के शिकार जानवरों के काटने से होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2008-09 में जानवरों में होने वाली एक और खतरनाक बीमारी खुरपका-मुंहपका का भी कोई मामला सामने नहीं आया।
वित्त और पशुपालन सचिव संजय कुमार ने कहा, "14 पशुचिकित्सालयों और उपकेंद्रों के साथ हमने प्रदेश के तकरीबन 29,217 जानवरों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई है।" उन्होंने बताया कि प्रत्येक 2,447 जानवरों पर एक चिकित्सा इकाई मौजूद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications