दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के व्यक्ति के वित्त मंत्री बनने की संभावना

फकीर हसन

जोहांसबर्ग, 5 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की राजस्व सेवा में बदलाव लाकर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करने वाले

भारतीय मूल के प्रवीण गोर्धन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जैकब जुमा की सरकार में वित्त मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

अफ्रीकंस वीकली रैप्पो ने अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से कहा कि जुमा ने गोर्धन को वित्त मंत्री बनाने की तैयारी कर ली है।

गोर्धन पिछले एक दशक से अफ्रीकी राजस्व सेवा के प्रमुख हैं और उन्होंने इसे सरकार के सबसे कुशल विभागों में से एक बना दिया है। उनके वित्त मंत्री बनाए जाने के बारे में पिछले पंद्रह दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार गोर्धन को वित्त मंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया है लेकिन उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के फैसले को लेकर अनिश्चय है।

गोर्धन नटाल इंडियन कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता हैं। अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के वर्ष 1994 के चुनाव से सत्ता में आने के बाद पार्टी का विभाजन हो गया था।

उनके समाजवादी विचारों ने पिछले सात वर्षो के कार्यकाल में राजस्व विभाग का कायाकल्प कर दिया है। कर संग्रह में सुधार से विभाग ने दो खरब से अधिक राजस्व एकत्र किया और देश में करदाताओं की संख्या 40 लाख से करीब दोगुनी हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+