नक्सली हमले के बाद नाल्को की उड़ीसा की खान में उत्पादन घटा

अधिकारियों ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि यह कमी इसलिए आई है क्योंकि कामगारों ने हमले के बाद रात की पाली में काम करने से इंकार कर दिया है।

दामनजोड़ी रिफायनरी एंड माइन के प्रमुख पी.के. मोहपात्रा ने आईएएनएस को बताया, "पहले कामगार 10 बजे रात तक काम किया करते थे। अब चूंकि काम के समय में लगभग पांच घंटे की कमी की गई है इसलिए हमें उत्पादन में कमी से जूझना पड़ रहा है।"

उन्होंने बताया कि खान से बाक्साइट के खनन में काफी गिरावट आई है और इसका दैनिक उत्पादन 14,000 टन से घटकर 9,000 टन रह गया है।

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों द्वारा कोरापुट जिले की पंचपतमाली खान में किए गए हमले के बाद कई दिनों तक कामकाज ठप रहा था। हमले की वजह से शुरू हुई मुठभेड़ में 10 सुरक्षाकर्मी और चार नक्सली मारे गए थे।

100 से अधिक की संख्या में आए नक्सलियों न केवल खान पर कब्जा कर लिया था बल्कि उन्होंने 60 कामगारों को बंधक भी बना लिया था। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक शिविर पर भी हमला किया था और एक डिपो से विस्फोटक भी लूटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+