अकेले राज करना चाहती है कांग्रेस: आडवाणी

LK Advani
करनाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में सत्ता की हिस्सेदारी की संस्कृति नहीं है। हमेशा से कांग्रेस अकेले ही राज करना चाहती है। अपने सहयोगी दलों से उसने कभी अच्‍छे संबंध नहीं बनाये।

करनाल में भाजपा प्रत्याशी आईडी स्वामी के पक्ष में आयोजित एक रैली में आडवाणी ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में अन्य दलों के साथ सत्ता में हिस्सेदारी की थी। आडवाणी ने कहा, "कांग्रेस में सत्ता की हिस्सेदारी करने की संस्कृति नहीं है। इस पार्टी ने अकेले लगभग 50 वर्षो तक शासन किया है। केवल भाजपा ने ही केंद्र में अपने सहयोगी दलों के साथ सफलतापूर्वक काम किया।"

संप्रंग पूरी तरह असफल

आडवाणी ने कहा, "20वीं शताब्दी भले ही अमेरिका और ब्रिटेन की रही हो लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि 21वीं सदी भारत की हो।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार आतंकवाद, अर्थव्यवस्था और गरीबी से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने में असफल रही।

आडवाणी ने कहा कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया तो किसानों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजग किसानों की सभी ऋणों की माफी सुनश्चित करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+