ग्वालियर में व्यापारी की हत्या कर 6 लाख रुपये लूटे
जनकगंज थाने के प्रभारी दीपक भार्गव ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि शहर के तेल एवं घी के कारोबारी सेवक राम खत्री की दाल बाजार में दुकान है और वह सोमवार रात लगभग 10.30 बजे दुपहिया से रतन कॉलोनी स्थित अपने आवास जा रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। इसी दौरान अपराधियों ने खत्री को गोली मार दी और पैसों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।
खत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनके परिजनों के अनुसार बैग में छह लाख रुपए थे। भार्गव ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications