सोनिया गांधी पर राबड़ी को पूरा भरोसा

चुनाव प्रचार में जाने के पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस के छोटे मोटे नेता कुछ भी बोले मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती। सोनिया पर मुझे भरोसा है और उनका कोई भी फैसला मंजूर है।"
संप्रंग को लालू का साथ मिलना मुश्किल
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री डा. शकील अहमद ने मंगलवार सुबह कहा कि केन्द्र में बनने वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद का स्थान मुश्किल है।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व कांग्रेस के प्रणव मुखर्जी ने भी अपने बिहार के चुनावी दौरे पर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर लालू प्रसाद को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications