यूबीएस को पहली तिमाही में 1.75 अरब डॉलर का घाटा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी को यह नुकसान पूंजी के लगातार बाहर जाने और रिस्क पोजीशन के कारण हुआ। रिस्क पोजीशन वह स्थिति होती है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मुद्रा की कीमतों में बदलाव के कारण पूंजी प्रभावित होती है।
यूबीएस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि स्विट्जरलैंड और अमेरिका में धन प्रबंधन में से कुल 39.6 अरब फ्रैंक्स की मुद्रा बाहर गई।
पिछले महीने यूबीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऑस्वाल्ड ग्रुएबेल ने इस घाटे की आशंका जताई थी और साथ ही उन्होंने लागत कम करने के लिए 8,700 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा भी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications