ब्लैकबेरी और एचपी ने किया समझौता
इस साझेदारी के अंतर्गत हेल्वेट पैकार्ड एचपी क्लाउडप्रिंट की शुरुआत करेगी जो ब्लैकबेरी का इस्तेमाल करने वालों को ईमेल, तस्वीरें, वेब पेज और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने नजदीकी प्रिंटर से प्रिंट करने की सुविधा देंगे।
इसके अतिरिक्त एचपी ब्लैकबेरी इंटरप्राइज के लिए नया एचपी ऑपरेशंस मैनेजर भी पेश करेगी। यह सॉफ्टवेयर ब्लैकबेरी इंटरप्राइज के सर्वर सॉफ्टवेयर, मेल सर्वर, डाटाबेस, माइक्रोसॉफ्ट एक्टिव डायरेक्टरीज और सर्वर ऑपरेटिंग सिस्टम आदि की निगरानी का काम करेगा।
आरआईएम के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम बाल्सिल्ले ने कहा, "आरआईएम और एचपी उपभोक्ताओं को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।"
एचपी के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा, "संचार के उभरते मॉडल्स और इस सहयोग के साथ आरआईएम और एचपी सेवा आधारित मोबाइल सुविधाओं के साथ ग्राहकों की मदद करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications