नई सरकार में लालू की जगह मुश्किल : कांग्रेस

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के पालीगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, "केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बनना तय है। नए मंत्रिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान को तो जगह मिल भी सकती है, लेकिन इसमें लालू को जगह मिलना मुश्किल है। उन्होंने तो हदें पार कर दी हैं।"

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के अगले चुनाव में भी कांग्रेस का राजद के साथ कोई रिश्ता नहीं होगा। उन्होंने रेलमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लालू प्रसाद के पांव के नीचे से जमीन निकल गई है।

अहमद ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये पैसे को भी बिहार सरकार खर्च नहीं कर पाती। केन्द्र द्वारा बिहार के साथ सौतेला व्यवहार अपनाने के आरोप को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि संप्रग की सरकार ने पिछले पांच वर्षो में बिहार को 95,837 करोड़ रुपए दिये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीबों की पार्टी है और वह जो कहती है वही करती भी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+