मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वश्रेष्ठ : राहुल
राहुल ने मंगलवार को स्थानीय अशोक होटल में संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "मनमोहन सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वह बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं और इस वक्त प्रधानमंत्री पद के लिए उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं है।"
उन्होंने कहा, "सामान्यत: हम यदि सोचते हैं कि कोई काम देश के हित में हैं तो हर हाल में हम उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं। परमाणु करार के मसले में भी हमने ऐसा ही किया। हमें लगा कि यह करार देशहित में है। भारी विरोध के बावजूद हमनें उसे संभव किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मामले में भी कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। वे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं।"
राहुल ने कहा, "हम विपक्ष में नहीं बैठेंगे। हम चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष में बैठेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications