अब टूटी पाकिस्तान की नींदः अमेरिका

समाचार चैनल सीएनएन के साथ बातचीत में अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने रविवार को कहा, "पिछले 60 वर्षो से पाकिस्तान भारत को एक खतरा और अपना शत्रु मानता रहा है। इसने अपनी सेना को भी इसी के मद्देनजर प्रशिक्षित किया।"
उन्होंने कहा कि अब पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी को अहसास हुआ है कि उनके लिए असली खतरा भारत नहीं बल्कि तालिबान।
गेट्स ने कहा कि पाकिस्तान ने अब आतंकवाद से लड़ने के लिए अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाना शुरू कर दिया है और अमेरिका भी उसे हथियार व प्रशिक्षण देने का इच्छुक है। गौरतलब है कि पिछले महीने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर के बुनेर में तालिबान ने कब्जा कर लिया था और इसके बाद पाक सेना ने तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications