दो हज़ार ग्रामीण तालिबान के बंधक
लंदन।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत के बुनेर जिले में तालिबान ने लगभग दो हजार लोगों को बंधक बना रखा है ताकि सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए वे इन्हें ढ़ाल बना सकें। पाकिस्तानी सेना ने बुनेर, दीर और स्वात को फिर कब्जे में लेने के लिए सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है और कई आतंकियों को मार गिराया है। id="toptextpromo">द
संडे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुनेर के पीर बाबा कस्बे में तालिबानी आतंकियों ने दो हजार लोगों को बंधक बनाकर रखा है। दीर के एक कस्बे टीमरगारा के शिविर में रह रहे बुजुर्ग शरणार्थी ने कहा कि क्षेत्र में अपहरण की घटनाएं बढ़ गई हैं। तालिबानी, अपहण करके फिरौती के रूप में बड़ी रकम मांगते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अखबार
के मुताबिक पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत के संघर्ष क्षेत्र से पलायन कर रहे 90 हजार शरणार्थियों में से कई लोगों ने सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है। पाक फौज का दावा है कि मंगलवार को कार्रवाई शुरू होने के बाद से उसने सौ से ज्यादा आतंकियों को खत्म कर दिया है। संघर्ष में कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं।

Click it and Unblock the Notifications