ग्रामीणों को सुरक्षा ढाल बनाने का आरोप

पाकिस्तानी सेना राजधानी इस्लामाबाद से 100 किलोमीटर दूर बुनेर ज़िले में चर्चित पीर बाबा मज़ार को तालेबान की गिरफ़्त से मुक्त कराना चाह रही है.
हालाँकि बीबीसी के एक संवाददाता का कहना है कि तालेबान पर सेना के इस आरोप की पुष्टि करना मुश्किल है.
पाकिस्तानी सेना ने बुनेर और सूबा सरहद के दीर ज़िले में जमे तालेबान लड़ाकों के ख़िलाफ़ बड़ा अभियान शुरु किया है.
पाकिस्तानी सरकार तालेबान लड़ाकों को स्वात घाटी से आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है. स्वात घाटी तालेबान के नियंत्रण में है.
तालेबान ने पिछले महीन जब स्वात के पड़ोसी बुनेर ज़िले को अपने नियंत्रण में लिया था तब सबसे पहले पीर बाबा मज़ार पर क़ब्ज़ा किया गया था.
कड़ा मुक़ाबला
सेना की कार्रवाई के बावजूद तालेबान अभी भी पीर बाबा मज़ार पर क़ब्जा जमाए हुए हैं.
सेना का कहना है कि बुनेर ज़िले में अन्य जगहों पर तालेबान के ख़िलाफ़ उनकी कार्रवाई ठीक ढंग से आगे बढ़ रही है.
सोमवार को जारी एक बयान में सेना ने दावा किया है कि बुनेर ज़िले में सेना के हमले में सात तालेबान चरमपंथी मारे गए जिनमें एक प्रमुख कमांडर भी शामिल है.
बुनेर ज़िले के एक निवासी नासिर ख़ान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को फ़ोन पर बताया, "सुबह से ही भीषण गोलीबारी चल रही है. सेना गोला बारुद और भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रही है. बेहद डरावना है ये सब."
बीबीसी के इस्लामाबाद संवाददाता सोएब हसन का कहना है कि हालांकि सेना को चरमंपथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में सफलता मिल रही है, लेकिन चरमंपथी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. बुनेर पर पूरी तरह सेना का नियंत्रण होने में कुछ वक्त लग सकता है.


Click it and Unblock the Notifications