सनावर रैगिंग: मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

पिछले सप्ताह सोमवार को हुई रैगिंग के मामले का खुलासा रविवार तीन मई को हुआ। यहां के बारहवीं के 7 छात्रों ने मिलकर दसवीं के छात्रों को इतना पीटा कि उनके कान के पर्दे तक फट गये। कॉलेज प्रशासन ने सात छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें घर वापस भेज दिया। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें मेडिकल छात्र
अमन कचरू को सीनियर्स ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। हालांकि हिमाचल सरकार इस समय रैगिंग को लेकर काफी कठोर नियम बनाने की कवायद में है।


Click it and Unblock the Notifications