'साहब' एक दिन जरूर बनेंगे पीएम: राबड़ी
पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने पति व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को देश के प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहती हैं। राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एक न एक दिन उनके पति जरुर प्रधानमंत्री बनेंगे।
पाटलीपुत्र संसदीय सीट पर लालू के चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में राबड़ी ने कहा, "साहब एक न एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे।" लालू सारण के अलावा पाटलीपुत्र से भी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
राबड़ी देवी अपनी रैलियों में कहती हैं कि उनके पति एक दिन जरूर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि उनकी कुंडली में देश का प्रधानमंत्री बनना लिखा है। वह कहती हैं कि प्रधानमंत्री पद के लिए मौजूदा दावेदारों में लालू सबसे योग्य हैं। उल्लेखनीय है कि खुद लालू भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वकांक्षा सार्वजनिक कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications