भारत ने अपराधियों की सूची सौंपी

भारत ने बांग्लादेश को वहाँ छिपे भारतीय चरमपंथियों की सूची सौंपी और कहा कि वह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव के मद्देनज़र सीमा पर चौकसी कड़ी कर दे. भारत ने बांग्लादेश से कहा है कि वह देश के पूर्वोत्तर राज्यों में आम चुनाव के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दे.
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ढाका में भारत के उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के गृह राज्य मंत्री तंजीम अहमद सोहेल ताज से मुलाक़ात कर यह अपील की. तंजीम अहमद ताज ने कहा, "भारतीय दूत ने भारतीय अपराधियों और चरमपंथियों की सूची दी है."
उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश अपने देश की ज़मीन का इस्तेमाल किसी भी विदेशी तत्वों को अपने किसी भी पड़ोसी देश के ख़िलाफ़ नहीं करने देगा.दूसरी ओर ढाका में भारतीय उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रकवर्ती ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश से यह भी अपील की है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में आम चुनाव होने तक सीमा पर ज़्यादा चौकसी बरती जाए.


Click it and Unblock the Notifications