मोटापे से महिलाओं को अधिक खतरा

ड्यूक यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (डीयूएमसी) के शोधकर्ताओं द्वारा 65 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 5,888 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इन बीमारियों से पीड़ित महिलाओं में शारीरिक अक्षमता का शिकार होने की दर के समान उम्र के पुरुषों की तुलना में ढाई गुना तक ज्यादा है।
अध्ययन का निर्देशन करने वाले हीथर व्हिट्सन ने कहा, "जबकि महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा लंबे जीवन की प्रवृत्ति होती है। यह अध्ययन बताता है कि उनमें विकलांगता के साथ जीवन बिताने की आशंका पुरुषों की तुलना में अधिक है। इस विकलांगता में अधिकांश का संबंध मोटापे और गठिया से होता है।"
शोधकर्ताओं ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं की शारीरिक अक्षमता में बीमारियों के योगदान और महिला पुरुष आधार पर उसके वर्गीकरण संबंधी यह इकलौता अध्ययन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications