भारत में हथियार भेजने की कोशिश में पूर्व बांग्लादेशी अधिकारी गिरफ्तार
गिरफ्तार अधिकारी का नाम शहाबुद्दीन है। वह बांग्लादेशी वायु सेना के विंग कमांडर के पद पर कार्यरत था। बाद में नेशनल सेक्योरिटी इंटेलीजेंस (एनआईसी) में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में उसकी प्रतिनियुक्ति हुई थी। उसकी गिरफ्तारी एनआईसी के एक पूर्व अधिकारी अकबर हुसैन खान के इकबालिया बयान के आधार पर की गई। इस मामले में खान की भूमिका के बारे में फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, दो अप्रैल, 2004 को चटगांव में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। इस पर दोनों देशों ने चिंता जताई थी। हालांकि बांग्लादेश की तत्कालीन सरकार ने इस मामले में अपनी किसी भी भूमिका से इंकार किया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक शहाबुद्दीन को चंटगांव में रखा गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि भारत की यह लंबे समय से शिकायत रही है कि उसके पूर्वोत्तर हिस्से में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने के लिए बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications