सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान महिलाओं को
सोमवार को घोषित परिणाम के अनुसार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की से स्नातक सुभ्रा सक्सेना को प्रथम और पंजाब विश्वविद्यालय की परास्नातक शरनदीप कौर को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। एक अन्य महिला किरन कौशल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
पुरुषों में शरीरिक रूप से विकलांग वीरेंद्र कुमार शर्मा को पहला और कुल मिलाकर चौथा स्थान हासिल हुआ है।
शुभ्रा सक्सेना ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। शर्मा ने अपने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता अर्जित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications