मध्य प्रदेश को रोजगार गारंटी योजना के तहत 750 करोड़ ज्यादा मिले : भार्गव
भार्गव ने समीक्षा के दौरान कहा कि हरियाली योजना की अभी से रूप रेखा बना ली जाए ताकि वर्षा प्रारंभ होते ही हरियाली अभियान को जन आन्दोलन के रूप में चलाया जा सके। इस योजना को महत्वपूर्ण योजना करार देते हुए भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निचले स्तर पर इसका लाभ जरूरतमंदों को मिले यह वे सुनिश्चित करें।
बैठक में भार्गव ने बताया कि वर्ष 2008 - 09 में गत वर्ष के मुकाबले दो करोड़ से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए। इस तरह इस वर्ष कुल 29 करोड़ 46 लाख 97 मानव दिवस सृजित हुए है। इस वर्ष कुल 52 लाख से अधिक परिवारों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है जो पिछले वर्ष से 11 लाख अधिक है। इतना ही नहीं भार्गव के मुताबिक केन्द्र सरकार से राज्य को इस वर्ष गत वर्ष के मुकाबले 750 करोड़ रुपये की राशि अधिक प्राप्त हुई है। केन्द्र से कुल 3315 करोड़ 26 लाख 73 हजार रुपये राज्य को प्राप्त हुए है। इसमें राज्य सरकार ने राज्यांश के तौर पर 505 करोड 99 लाख 86 हजार रुपये दिए। इसमें से 3551 करोड 66 लाख 71 हजार रुपये व्यय हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications