भयमुक्त शासन की कल्पना सिर्फ भाजपा राज में : रमन सिंह

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कहा कि यहां चारों तरफ भय और आतंक का माहौल व्याप्त है। विकास का दूर-दूर तक नामो-निशान नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली, पीने के पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्यायें हैं, जिनकी पूर्ववर्ती मुलायम सिंह और मायावती सरकारों ने अनदेखी की।

रमन सिंह ने कहा कि गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भाजपा की सरकारें हैं। भाजपा सरकारों ने अपनी नीतियों से विकास करके इन राज्यों की तस्वीर बदल दी है।

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह भी प्रदेश में भाजपा का कमल खिलाएं, तभी यहां पर विकास की बयार बहेगी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री करार देते हुए रमन सिंह ने कहा कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में देश का हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+