मध्य प्रदेश में पार्टी दफ्तरों पर आतंकी खतरा, सुरक्षा बढ़ी
भोपाल के पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद ने आईएएनएस को बताया है कि गुप्तचर एजेंसियों से ऐसी सूचना मिली है कि जिन स्थानों पर प्रमुख व्यक्तियों का आना जाना है उन स्थानों को आतंकवादी निशाना बना सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक आलोक अवस्थी और जयदीप प्रसाद ने सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के दफ्तरों का जायजा लिया और पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की।
जयदीप प्रसाद के मुताबिक दोनों दफ्तरों में सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया गया है। साथ ही मैटल डिटेक्टर और क्लोज सर्किट कैमरे लगाने की भी हिदायत दी गई है। इसके अलावा वाहनों को व्यवस्थित रखने और आने जाने वालों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications