बारिश से मिली दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत
बारिश के कारण तापमान दिन के 41 डिग्री सेल्सियस से गिरकर शाम को 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस बरसात का कारण राजस्थान के ऊपर बना दबाव है, जिसके मंगलवार को भी बने रहने की उम्मीद है।
सोमवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, जो इस समय के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।
सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि पिछले दो दिनों से दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के कारण गर्मी कुछ कम रही। इस प्रकार का मौसम अगले भी कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications